07 December 2022 07:44 PM

जोग संजोग टाइम्स,
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की एक अति आवश्यक बैठक 8 दिसंबर 2022 को दोपहर 3 बजे बीकानेर सर्किट हाउस में रखी गई है शहर जिला कांग्रेस प्रवक्ता नितिन वत्सस ने बताया की शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली इस बैठक में आगामी 18 नवम्बर 2022 को राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बीकानेर कांग्रेसजनो की उपस्थिति हैतू आवश्यक कार्ययोजना तैयार की जायेगी | आवश्यक बैठक में बीकानेर शहर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गण, पीसीसी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, विधानसभा और लोकसभा प्रत्याशी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष, चारो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, बीकानेर नगर निगम के कांग्रेसी पार्षदजन,पार्षद प्रत्यासी जिलाकांग्रेस के सभी पदाधिकारीगण यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, सहित सभी विभागों, प्रकोष्ठों, और कांग्रेसी विचारधारा से जुड़े सभी संगठनों के प्रदेश और जिला पदाधिकारी शामिल होंगे

RELATED ARTICLES
19 June 2022 06:04 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com