23 September 2023 11:21 AM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
राजस्थान के बारा के मांगरोल में केन्द्र सरकार के दस करोड़ व राज्य सरकार के छह करोड़ की लागत से इटावा रोड पर नवनिर्मित कॉलेज के उद्घाटन से पहले ही राजनीति गरमा गई। यहां भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में टकराव की नौबत बन गई। दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। जब इनमें से कोई भी पीछे हटने को राजी नहीं हुआ तो पहले पुलिस ने लाठियां फटकारी, इसके बाद लाठीचार्ज कर दिया।
यह है मामला
खान व गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया के उदघाटन करने पहुंचने से पहले ही भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भिडंत हो गई। दरअसल भाजपा के किसी जनप्रतिनिधि को नहीं बुलाने से भाजपा के कार्यकर्ता खफा होकर मंत्री को काले झंडे दिखाकर विरोध करने की मंशा से सीसवाली तिराहे पर जमा होना शुरू हो गए थे।
इस बीच बारां की ओर से युवक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शरद शर्मा वहां से निकले तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। जवाब में शरद शर्मा ने भी अपशब्द कहे। इससे नाराज होकर भाजपा कार्यकर्ता मंत्री को आजाद तिराहे पर घेरने की गरज से पहुंच गए। कांगेस नेता शर्मा भी वापस आजाद तिराहे पर लौटे व जेब से रिवाल्वर निकालकर हवा में लहराई। इसके बाद वो रवाना हो गए। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं का रोष बढ़ गया। इस बीच वहां बारां सीसवाली से आकर कार्यकर्ता एकत्र होने लगे। देखते ही देखते सैकड़ों कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया।
रिपोर्ट दर्ज कराई
भाजपा देहात अध्यक्ष दिलीप मीणा ने शरद शर्मा पर रिवाल्वर तानने की रिपोर्ट मौके पर तैनात थानाधिकारी रामस्वरूप मीणा को दी। वे उसकी गिरफ्तारी करने की मांग पर अड़ गए। कुछ देर बाद कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम कर दिया। इस बीच बारां व सीसवाली से भी भारी मात्रा में पुलिस बल पहुंच गया। लगातार एक घंटे से ज्यादा समय तक कभी मंत्री के खिलाफ नारेबाजी तो कभी चक्काजाम का खेला चलता रहा।
पुलिस ने किया बलप्रयोग
इस बीच बारां रोड पर योजनाबद्ध तरीके से एकत्र हुए कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता दुपहिया व चारपहिया वाहनों पर सवार हो हाथों में लाठियां लेकर आजाद तिराहे पहुंचे। यहां भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आमना-सामना हुआ तो पुलिस ने बीच-बचाव किया, लेकिन भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ता दोनों ही पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद पुलिस ने पहले लाठियां फटकारी, बाद में लाठीचार्ज कर सबको खदेड़ दिया।

RELATED ARTICLES
02 June 2026 08:22 AM
07 December 2021 04:13 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com