23 April 2022 07:32 PM
जोग संजोग टाइम्स,
श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर इलाके में शनिवार को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवती के साथ पिछले एक साल से रेप कर रहे थे। उस समय पीड़िता नाबालिग थी। आरोपियों ने पीड़िता के अश्लील वीडियो बना लिए। इस बीच पीड़िता की शादी हो गई लेकिन आरोपियों ने उसे धमकाना और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रेप करना जारी रखा।
पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी इसी साल जनवरी में हुई है। करीब एक एक साल पहले उसका दूर का रिश्तेदार राजू पत्नी की तबीयत खराब होने की बात कहते हुए उसे अपने घर गंगूवाला ले गया। उसने बताया कि रिश्तेदार के घर पहुंचने पर उसे पता लगा कि उसकी पत्नी ठीक है। इस पर वह वापस लौटने के लिए कहने लगी। इसी दौरान राजू और उसके पड़ौसी ओमप्रकाश ने दूध में नशे की गोलियां पिलाकर उसके साथ रेप किया। आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया तथा किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इन लोगों ने दो और लड़कों सुनील और भागी को भी अपने साथ मिला लिया। इन दोनों ने भी पीड़िता के साथ रेप किया।
पीड़िता की शादी के बाद भी बनाते थे दबाव
पीड़िता ने बताया कि पिछले दिनों उसकी शादी हो जाने के बाद भी चारों आरोपी उस पर दबाव बनाते रहे तथा वीडियो पति को दिखाने और वायरल करने की धमकी देते रहे। इस पर पीड़िता ने मामले की जानकारी पति को दी। इसके बाद रायसिंहनगर थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
12 March 2022 06:07 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com