25 June 2022 11:53 AM
जोग संजोग टाइम्स,
आज के युग में वेस्टर्न डांस सीखने के लिए तो भीड़ आ सकती है, लेकिन कत्थक सीखने के लिए कोई नहीं आता। इस विचार के विपरीत बीकानेर के सार्दुल स्कूल में सौ से ज्यादा महिलाएं कत्थक डांस की ट्रेनिंग लेने पहुंची। संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन के प्रयास से ये शिविर एक महीने तक चला, जिसका समापन शुक्रवार को हो गया। अब 28 जून को ये ग्रुप रविंद्र रंगमंच पर प्रस्तुति देगा।
कत्थक प्रशिक्षका वीणा जोशी ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से पहली बार इस तरह का शिविर लगा है। खास बात ये थी कि शिविर में कुछ महिलाएं अपनी बेटियों के साथ ट्रेनिंग ले रही थी। पूरे एक महीने तक सौ महिलाओं और लड़कियों ने ट्रेनिंग के दौरान कत्थक की बारीकियां सीखी। कुछ लड़कियों ने तो एक महीने में ही काफी कुछ सीख लिया। जोशी ने बताया कि कत्थक एक कठिन नृत्य है जिसे कुछ दिनों में पूरी तरह नहीं सीखा जा सकता। कुछ न कुछ नया करने की गुंजाइश हर वक्त रहती है। ऐसे में यहां ट्रेनिंग लेने वाली महिलाओं व लड़कियों को आगे भी सीखने का अवसर मिलता रहेगा। शिविर में डॉ. सुनीता मंडा, साहिल कालरा, डॉ. पद्मा जोशी, स्पिक मैके के प्रांतीय कॉर्डिनेटर दामोदर तंवर ने भी हिस्सा लिया। शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने भी वीडियो संदेश से स्टूडेंट्स से बातचीत की।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com