24 August 2021 09:48 AM

देराजसर। विद्युत निगम की लापरवाही और अव्यवस्था की कीमत एक युवक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। देराजसर गांव निवासी लालाराम जाट अपने खेत में सुबह चार बजे अपनी बारी आने पर अपने कृषि कुएं की मोटर चला रहा था। तभी करंट का झटका लगने से वो बेहोश हो गया। परिजन उसे तुरंत पीबीएम लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में मृतक के भाई चन्दूराम जाट ने सैरूणा पुलिस थाने में मर्ग दर्ज करवाई है।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। दोपहर बाद गमगीन माहौल में युवक की अंत्येष्टि की गई। युवक की मौत पर किसानों में भारी आक्रोश है। किसानों का कहना है कि जहां एक तरफ बारिश नहीं हो रही, वहीं अब दूसरी तरफ निगम भी इस विकट परिस्थितियों में किसानों को पूरे वोल्टेज के साथ बिजली देने में लापरवाही बरत रहा है। खेतों में काम कर रहे किसानों की सुनवाई नहीं हो रही।

RELATED ARTICLES
27 September 2022 08:10 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com