08 October 2022 01:36 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
बीकानेर 7 अक्टूबर। बंजर भूमि एवं चारागाह विकास समिति की ब्लॉक स्तरीय बैठक शुक्रवार को बीकानेर पंचायत समिति सभागार में आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉक स्तरीय अभियंता, ग्राम विकास अधिकारी सहित विभिन्न कार्मिकों ने हिस्सा लिया।
पंचायत समिति प्रधान लालचंद आसोपा ने कहा कि गोचर, ओरण तथा जोहड़ पायतान परंपरागत जल और पर्यावरण संरक्षण के वाहक रहे हैं उन्होंने इस अभियान के तहत ग्राम स्तर पर योजना बनाते हुए चारागाह विकास के काम पूरे करने की बात कही। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी नरेगा योजना से सतत विकास कार्यों को मूर्त रूप दिया जा सकता है।
बैठक में चारागाह विकास और जल संसाधन की महत्व पर चर्चा की गई। उपखंड अधिकारी अशोक बिश्नोई व विकास अधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि क्षेत्रीय अनुकूलता के अनुसार जल संरक्षण विधियों और पौधा रोपण के साथ चारागाह के विकास में आम जन की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने समस्त राजस्व गांवों में पंचायती राज अधिनियम 1996 के नियम 170 ए के तहत चारागाह विकास समिति का गठन कर अनुमोदन ग्राम पंचायत की पाक्षिक बैठक में शीघ्र कर कार्य को पूर्ण करने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वय एफ ई एस पुष्कर राज ने किया। इस अवसर विषय विशेषज्ञ के रूप में डिंपल, रामदीप स्वामी ने प्रशिक्षण दिया।

RELATED ARTICLES
11 September 2023 01:36 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com