17 October 2022 12:35 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने लॉरेंस गैंग के नाम पर फिरौती मांगने वाले तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों ने नगर परिषद चेयरमैन को फोन कर एक करोड़ रुपए की फिरौती की मांग की थी। बदमाशों ने रुपए नहीं देने पर चेयरमैन को जान से मारने की धमकी दी थी।जंक्शन थाने के कॉन्स्टेबल बलदेव सिंह ने बताया कि 6 अक्टूबर को नगर परिषद चेयरमैन गणेश बंसल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल पर लारेंस गैंग का सदस्य बताकर जान से मारने की धमकी दी और 1 करोड़ रुपए की फिरौती की मांग की। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। जंक्शन पुलिस की टीम ने आ. सूचना और तकनीकी सहायता से ट्रैस कर बदमाश गुरविन्द्र सिंह पुत्र नत्था सिंह जटसिख निवासी गोदारावास फतेहगढ़ पुलिस थाना हनुमानगढ़ टाउन, नरेन्द्र शर्मा पुत्र शंकरलाल शर्मा निवासी वार्ड-18 हनुमानगढ़ टाउन और नवजोत सिंह पुत्र दौलत सिंह निवासी रामपुरा नारायणपुरा पुलिस थाना बहाववाला जिला फाजिल्का पंजाब को गिरफ्तार किया। सभी बदमाशों ने पूछताछ में धमकी देकर 1 करोड़ की मांग करने की बात स्वीकार कर ली है।

RELATED ARTICLES
13 November 2021 04:45 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com