07 March 2024 08:39 PM

चूरू। जिले के भालेरी थाना क्षेत्र के गांव रामपुरा चारणवासी के बीच तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में पांच महीने की मासूम बालिका सहित चार लोग घायल हो गये। सभी घायलों को सोमासी टोल की एंबुलेंस से गवर्नमेंट डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया गया। जहां मौजूद डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ ने घायलों का इलाज किया। हादसे में घायल हुए खींवासर निवासी रोहित ने बताया कि वह अपनी पत्नी ममता, भाभी आरती और पांच महीने की भतीजी के साथ चूरू अस्पताल आया था। गांव लौटते समय रामपुरा और चारणवासी के बीच कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में आगे से कार के परखचे उड़ गए। कार में सवार सभी लोग घायल हो गये। हादसे की सूचना पर पहुंची सोमासी टोल की एम्बुलेंस ने सभी घायलों को सरकारी डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया गया। जहां मौजूद डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ ने घायलों का इलाज किया। घायलों की हालत ठीक बताई गई है।

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com