14 May 2021 10:26 AM

’खाजूवाला विधायक गोविंद राम रहे साथ’
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर, 13 मई। उच्च शिक्षा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी और खाजूवाला विधायक श्री गोविंद राम मेघवाल ने अलौकिक फाउण्डेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित मां अन्नपूर्णा निःशुल्क भोजन सेवा का अवलोकन किया।
इस दौरान श्री भाटी ने कहा कि कोरोना संक्रमण की प्रतिकूल परिस्थितियों में जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध करवाना अनुकरणीय कार्य है। इससे दूसरों को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा ‘कोई भूखा ना सोए’ का संकल्प लिया है। राज्य सरकार इसके अनुरूप कार्य कर रही है। वर्तमान में नगरीय क्षेत्रों में इंदिरा रसोई का संचालन किया जा रहा है। जिसके माध्यम से जरूरतमंद लोगो को पोष्टिक भोजन आठ रुपये में उपलब्ध करवाया जा रहा है। खाजूवाला विधायक श्री गोविंद राम मेघवाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण के इस दौर में अनेक संस्थाएं सहयोग के लिए आगे आई हैं। सामूहिक प्रयासों से ही कोरोना को हराया जा सकेगा।

RELATED ARTICLES
20 January 2022 11:19 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com