30 August 2021 05:25 PM

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अस्वस्थ होने के बाद उनका इलाज किया गया अब मुख्यमंत्री स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। मुख्यमंत्री गहलोत के अस्वस्थ होते ही मंत्रिमंडल फेरबदल में विस्तार की प्रक्रिया पर एकबारगी ब्रेक लग गया है। अब यह अनुमान लगाया जा रहा है कि राजस्थान में होने वाला मंत्रिमंडल फेरबदल व विस्तार विधानसभा सत्र के बाद ही होगा। राजस्थान विधानसभा का सत्र 9 सितंबर से शुरू होना है उम्मीद लगाई जा रही है कि अब सितंबर माह के दूसरे सप्ताह बाद ही मंत्रिमंडल फेरबदल में विस्तार हो सकता है।
मंत्रिमंडल फेरबदल व विस्तार के अलावा राजनीतिक नियुक्तियां व संगठनात्मक नियुक्तियां सितंबर माह में होने की उम्मीद है।
इन सबके बीच पूर्व उपमुख्यमंत्री व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट लगातार राजस्थान का दौरा कर रहे हैं। बीते दिनों पायलट ने मुख्यमंत्री गहलोत के गृहनगर जोधपुर व बाड़मेर का दौरा किया था। आने वाले कुछ दिनों में पायलट बीकानेर संभाग व उदयपुर संभाग का भी दौरा कर सकते हैं। पायलट के पश्चिमी राजस्थान सहित पूरे राजस्थान में हो रहे दौरों से सियासी गलियारों में चर्चाए जोरों पर है।

RELATED ARTICLES
02 June 2026 08:22 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com