21 December 2022 02:34 PM
जोग संजोग टाइम्स,
बूंदी शहर के बीबनवा रोड स्थित दयानंद कॉलोनी में रहने वाली युवती की नवी मुंबई में हत्या कर शव पनवेल धामनी गांव ब्रिज से नीचे लटकाने का मामला सामने आया है। मृतका नवी मुंबई के कोपरखेरण इलाके के एक होटल में वेटर का काम करती थी। मृतका के दोस्त पर हत्या का आरोप लगाते हुए पनवेल पुलिस को इस संबंध में शिकायत की गई है। दयानंद कॉलोनी निवासी उरवी वैष्णव (27) के साथ उसके भाई पारस और आरुष भी रहते थे। पारस के अनुसार 14 दिसंबर को नेरुल पुलिस स्टेशन में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गत 17 दिसम्बर को पनवेल थाने से शव की शिनाख्त के लिए परिजन के पास सूचना आई। परिजन ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की। आरुष ने मृतका के दोस्त रियाज पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को इसकी शिकायत की है।
उरवी 6 साल पहले गई थी नवी मुंबई
पारस के अनुसार उरवी 6 साल पहले नवी मुंबई गई थी। यहां 6-7 माह पहले युवक रियाज से उसकी दोस्ती हो गई। उरवी के पास कार भी थी। दोनों इसी में साथ घूमते थे। हर रोज की तरह वह 14 दिसम्बर को होटल के लिए निकली। आरुष को वह प्रतिदिन शाम 5 बजे फोन करती थी,लेकिन उस दिन फोन नहीं आने पर आरुष ने पारस को बताया। उन्होंने रियाज को फोन कर उरवी के बारे में पूछा तो उसने फोन काट दिया और दोबारा कॉल रिसीव नहीं किया।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com