22 December 2021 01:34 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
कोटा। दरिंदगी की हदें पार, 11 साल की बच्ची रेप करने वाला खुद उसका अंकल राजस्थान में महिला अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है। विपक्ष भी सरकार को इस मुद्दे पर आए दिन घेरता रहता है। लेकिन अपराध में कमी नहीं आ रही है। कोटा में एक ताजा मामला सामने आया है। 25 साल के युवक ने 11 साल की नाबालिग बालिका के साथ दुराचार किया। बड़ी बात यह है कि जिस दरिंदे ने नाबालिग को अपनी हवस का शिकार
बनाया, उसे बालिका अंकल बुलाया करती थी। प्राथमिक जांच में सामने आया कि दुष्कर्म की शिकार बनाई गई नाबालिग बालिका और दुष्कर्म करने का आरोपी दरिंदा एक ही मकान में किराए से रहता था। बीते रविवार को पीडि़ता घर से कुछ दूरी पर किराने की दुकान पर गई हुई थी। दरिंदा वहां पहुंचा। बालिका को बहला-फुसलाकर भदाना स्थित अपने निर्माणाधीन मकान पर ले गया। आरोपी पेशे से ऑटो ड्राइवर है। बालिका भी एक ही मकान में रहने की वजह से उसके बहकावे में आकर चली गई। निर्माणाधीन मकान में नाबालिग को ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। बालिका के विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। नाबालिग बालिका जब वापस घर पहुंची तो वह घबराई हुई थी। रो-रो कर बुरा हाल था। मां के द्वारा बालिका से जब पूछा गया, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने दरिंदे के द्वारा की गई हरकतों के बारे में बताया। इसके बाद परिजनों ने दरिंदे के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस घटना की जांच पड़ताल पुलिस के उच्च अधिकारी डीएसपी रैंक के अधिकारी को सौंपी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com