15 December 2022 12:28 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,जयपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा का आज राजस्थान में 11 वां दिन है। यात्रा आज सुबह 6 बजे दौसा जिले के लालसोट कस्बे के गोलिया गांव से शुरू हुई और सुबह 10 बजे लालसोट के कृषि महाविद्यालय डीडवाना में यात्रा का लंच ब्रेक हुआ। इस दौरान 14 किलोमीटर का सफर तय किया गया।लंच ब्रेक के बाद राहुल गांधी ने किसानों प्रतिनिधियों से संवाद की समस्याएं सुनीं। इसके साथ ही राहुल गांधी ने गहलोत सरकार की ओर से किसानों के लिए क्या-क्या घोषणा की गई है और क्या-क्या कदम किसानों के हित में उठाए गए हैं उसको लेकर भी फीडबैक लिया। राहुल गांधी से संवाद के लिए कई जिलों से किसान और किसान संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था।डोटासरा-पायलट और मीणा चले साथ आज सुबह लालसोट से यात्रा शुरू होने के साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, लालसोट से कांग्रेस विधायक और चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा, सिकराय से विधायक और कैबिनेट मंत्री ममता भूपेश सहित कई अन्य विधायक भी राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा के दौरान चले। इस दौरान मार्ग में राहुल गांधी से स्थानीय लोगों ने मुलाकात की और समस्याएं बताई। यात्रा के दौरान छोटे बच्चे भी राहुल गांधी से मिले और राहुल गांधी के साथ फोटो खिंचवाई।मीणा हाईकोर्ट में होगा रात्रि विश्राम भारत जोड़ो यात्रा आज अपरान्ह 3:30 बजे कृषि महाविद्यालय डीडवाना से शुरू होगी और शाम 6:30 बजे लालसोट के नया बस स्टैंड के सामने मौलाई गांव पहुंचेगी, जहां पर नुक्कड़ सभा के साथ यात्रा का समापन होगा। वहीं भारत जोड़ो यात्रा में नेता और कार्यकर्ता दौसा के नांगल राजावतान स्थित मीणा हाईकोर्ट में रात्रि विश्राम करेंगे।पारंपरिक तरीके से किया गया यात्रा का स्वागत वहीं आज सुबह लालसोट में लोक कलाकारों ने पारंपरिक तरीके से यात्रा का स्वागत किया और लोक गीतों की प्रस्तुति दी। इस दौरान कई लोगों ने घरों की छतों पर खड़े होकर राहुल गांधी का हाथ हिला कर स्वागत किया। बड़ी संख्या में दूरदराज के इलाकों से भी लोग राहुल गांधी को देखने लालसोट पहुंचे थे।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com