17 February 2022 04:53 PM
जोग संजोग टाइम्स,
बीकानेर। जयपुर में सात दिन पहले एक व्यक्ति की मौत को पुलिस सुसाइड मान रही थी, वो हकीकत में हत्या थी। हत्यारे ने ही पुलिस के सामने सुसाइड की झूठी कहानी रची, जिस पर पुलिस ने विश्वास भी कर लिया। आरोपी ने व्यक्ति की नाबालिग बेटी से रेप किया था। नाबालिग के पिता को यह बात पता चली तो उसने आरोपी को धमकाया। इसी का बदला लेने के लिए आरोपी ने नाबालिग के पिता की हत्या कर दी।
पहले पुलिस ने आरोपी को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया था, लेकिन मृतक की पत्नी थाने पहुंची तो पता चला आरोपी ने नाबालिग से रेप भी किया था। इसके बाद पुलिस ने पॉक्सो में भी मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार 7 दिन पहले करणी विहार थाना क्षेत्र के एक कमरे में व्यक्ति का शव मिला था। आरोपी नंदलाल शर्मा(40) ने ही पुलिस को फोन कर सूचना दी थी कि उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने सुसाइड कर लिया है। शुरुआत में पुलिस भी इसे सुसाइड मानती रही।
पुलिस को नंदलाल पर शक हुआ तो उससे सख्ती से पूछताछ की। नंदलाल ने बताया कि किसी बात को लेकर उसने ही चाकू से गला रेंत हत्या कर दी। इस पर करणी विहार पुलिस ने बुधवार रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पकड़े जाने के बाद मृतक की पत्नी थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि आरोपी ने पहले उसकी बेटी से रेप किया था। पीड़िता को धमकी दी थी कि किसी को बताया तो वह उसके पिता को मार देगा।
मृतक की बेटी के साथ रेप के बाद पिता ने धमकाया, बदला लेने के लिए किया मर्डर
पुलिस ने बताया कि नंदलाल पर एक केस मृतक के भाई ने दर्ज कराया था और अब दूसरा केस उसकी पत्नी ने दर्ज कराया है। पत्नी ने पुलिस को बताया कि वे पांच छह साल से जयपुर में रह रहे हैं। इस दौरान पड़ोसी नंदलाल का घर में आना जाना था।
कुछ दिन पहले ही पता चला कि नंदलाल पीडि़ता की 13 साल की बेटी से अश्लील हरकतें करता रहा और कई बार उसके साथ रेप किया। किसी को बताने पर पिता को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के कुछ दिनों पहले ही बेटी ने सारी घटना अपने मां-बाप को बताई थी। इसकी शिकायत करने के लिए बच्ची का पिता नंदलाल के पास गया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी विवाद में नंदलाल ने पीड़िता के पिता की हत्या कर दी। अब पुलिस ने हत्या और पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com