29 April 2023 04:56 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर , मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने शनिवार को बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में राजकीय प्रभा ताई ओझा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, गुसांईसर बड़ा के भवन और स्टाफ क्वार्ट्स का लोकार्पण किया। उन्होंने परिसर में उपलब्ध चिकित्सकीय व्यवस्थाओं का अवलोकन कर ओझा परिवार को शुभकामनाएं दी। उन्होंने लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए इस पीएचसी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में क्रमोन्नत करने की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी जड़ों, संस्कृति और परम्पराओं से जुड़े रहना राजस्थान के प्रवासियों की खूबी हैं। किसी भी राज्य या किसी देश में चले जाए, वहां प्रवासी राजस्थानी मिलेंगे। अपने क्षेत्र में अपनों के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का विकास करना एक मिसाल है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता शिक्षा और स्वास्थ्य है। इस दिशा में कृतसंकल्पित होकर ‘निरोगी राजस्थान‘ के संकल्प को साकार कर रहे हैं। प्रदेशवासियों के लिए मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए तक की निःशुल्क चिकित्सा सुविधा और सभी सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क ओपीडी, आईपीडी और जांच सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

RELATED ARTICLES
18 September 2025 12:36 PM
26 January 2022 07:23 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com