27 June 2022 03:32 PM
जोग संजोग टाइम्स,
बीकानेर के कावनी गांव में दो पक्षों के झगड़े के बीच पहुंची पुलिस के साथ ही मारपीट की गई। यहां तक कि एक सब इंस्पेक्टर की वर्दी फाड़ दी गई। अब पुलिस ने मारपीट करने वाले चार जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
दरअसल, कावनी की रोही में दो पक्ष आमने सामने हो गए थे। घटना के बारे में पुलिस को सूचना मिली तो नाल थाने से सब इंस्पेक्टर भगवानराम टीम के साथ मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया। इस दौरान ये लोग पुलिस से ही उलझ गए। आरोप है कि सब इंस्पेक्टर भगवान राम के साथ करमीसर के रहने वाले बाबूलाल, तोलाराम, सुनील और एक महिला वसुंधरा ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान सब इंस्पेक्टर की वर्दी भी फाड़ दी। पुलिस ने इनके खिलाफ राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज किया है। इन चारों की गिरफ्तारी कर अदालत में पेश किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
18 September 2025 12:36 PM
02 October 2021 09:39 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com