11 August 2023 06:18 PM

जोग संजोग टाइम्स,
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने शुक्रवार को व्यासा कॉलोनी और लालगढ़ दूरसंचार केंद्रों पर आधार सेवा केंद्र शुरू किए हैं। उपभोक्ता सेवा केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन आधार सेवा केंद्रों पर आधार से संबंधित सभी प्रकार की सेवाएं बीएसएनएल की अधिकृत फ्रेंचाइजी श्री महादेव फाइबर होम द्वारा उपलब्ध कराई जाएंगी। उपभोक्ताओं के लिए यह केंद्र न केवल नए आधार कार्ड बनाने की सुविधा प्रदान करेगा बल्कि बायोमेट्रिक और जनसांख्यिकीय अपडेट की सुविधा भी प्रदान करेगा। महादेव फाइबर होम के प्रभारी मुकेश चौधरी ने बताया कि नाम, पता, जन्मतिथि, फोटो और फिंगरप्रिंट अपडेट करने की सुविधा रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
वर्तमान में बीकानेर शहर में तारघर उपभोक्ता सेवा केन्द्र के अलावा गंगाशहर दूरसंचार केन्द्र पर भी आधार सेवा केन्द्र संचालित किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
17 January 2023 04:37 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com