25 February 2023 01:07 PM
जोग संजोग टाइम्स,
राजस्थान में पेपरलीक का जिन्न एक बार फिर बाहर आ गया है। रीट की मुख्य परीक्षा के पहले दिन ही जोधपुर में एक गिरोह को दबोचा गया है। ये गिरोह बनाड़ रोड पर मैरिज गार्डन में पेपर हल कर रहा था। जानकारी के अनुसार पकड़े गए सभी लोग कैंडिडेट्स हैं। हालांकि,इनकी संख्या में के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने सभी को गिरफ्त में ले लिया है।
दरअसल, राजस्थान में पहली बार 48,000 पदों पर होने जा रही REET-मेंस यानी शिक्षक भर्ती परीक्षा आज से शुरू हुई है। पांच दिन चलने वाले एग्जाम में जयपुर के अलावा प्रदेश के 11 जिलों में सेंटर्स बनाए गए हैं। परीक्षा आयोजित कर रहे बोर्ड ने इन जिलों में नेटबंदी की कोशिश की, लेकिन केवल भरतपुर में इंटरनेट बैन किया गया है। इसी तरह से कोटा में भी नेट बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। आज सुबह 11 से शाम 6 बजे तक नेट बंद रहेगा। कल सुबह 6 से शाम 6 बजे तक नेट बंद रहेगा।
दो पारी में होने वाले एग्जमा में पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से 12 बजे तक होगी, जिसमें 21,000 पदों के लिए लेवल वन के 2 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स एग्जाम देंगे। वहीं, आज दूसरी पारी (शाम 3 से 5.30 बजे) में लेवल-2 के सब्जेक्ट साइंस और मैथ्स के लिए स्टूडेंट एग्जाम देंगे। इस एग्जाम में 8 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी बैठेंगे, जिसके लिए प्रदेश के 11 जिलों में 2940 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

RELATED ARTICLES
26 September 2021 07:25 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com