09 July 2021 03:27 PM

जयपुर। प्रदेश में स्कूल फिलहाल नहीं खुलेंगे। मंत्रिपरिषद की बैठक में स्कूल खोलने के विषय में मुख्यमंत्री की ओर से किसी प्रकार की चर्चा नहीं करने से ये तय हो गया है कि फिलहाल राज्य में स्कूल नहीं खोली जाएंगी। गौरतलब है कि शिक्षा विभाग ने पहले फेज में 9वीं से 12वीं तक के बच्चों के स्कूल 15 जुलाई से खोले जाने का प्रस्ताव तैयार किया था। जिसे अभी टाल दिया गया है।
तीसरी लहर की आशंका
सूत्रों के मुताबिक कोविड के केस कम होने के कारण शिक्षा विभाग ने स्कूल खोले जाने का प्रस्ताव तैयार किया था लेकिन सरकार ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए स्कूलों में बच्चों को बुलाने का फैसला टाला है।
बुधवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में स्कूल खोलने पर कोई चर्चा ही नहीं हुई। गौरतलब है कि पिछले 15 माह में केवल तीन माह ही स्कूल खुल पाए हैं और तो और कोविड के कारण सरकार ने बोर्ड परीक्षाओं को टाल दिया था और बिना परीक्षा लिए बच्चों को अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया। हालांकि पिछले कुछ समय से कोविड को लेकर स्थिति नियंत्रण में है लेकिन सरकार ने अभी कोचिंग संस्थान, कॉलेज और स्कूल शुरू करने की स्वीकृति नहीं दी है। सरकार ने एक्सपर्ट की राय के बाद तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए स्कूल.कॉलेज खोलने पर एक बार आगे के लिए फैसला टाल दिया।
ऑनलाइन चल रही पढ़ाई
स्कूलों का नया शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है और पढ़ाई ऑनलाइन चल रही है। 20 जुलाई के बाद सरकार स्कूल खोले जाने को लेकर रिव्यू कर सकती है। इस रिव्यू के बाद ही फैसला होगा।

RELATED ARTICLES
16 September 2023 01:24 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com