20 May 2021 11:41 AM

जोग संजोग टाइम्स
बीकानेर। पीबीएम हॉस्पिटल में मरीजों की प्राणवायु ऑक्सीजन का इंतजाम अब भी काफी लचर है। बुधवार को ऑक्सीजन सिलेंडर बदलते समय ऑटोमैटिवक वॉल्व के काम नहीं करने के कारण चार मिनट तक ऑक्सीजन की सप्लाई 30 बेड पर बंद हो गई। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। कुछ देर में हालात काबू में आने पर लोगों ने राहत की सांस ली। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
पीबीएम के एमसीएच कोविड हॉस्पिटल में बुधवार को तीन बजे बाद अचानक ऑक्सीजन का फ्लक्चुएशन आया। इसका असर ए विंग पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर भर्ती करीब 30 मरीजों पर पड़ा। प्रेशर डाउन जाते ही मरीजों की सांसें उखडऩे लगी। ऑक्सीजन सेचुरेशन 90 से सीधा 30 पर आ गया। मरीजों में घबराट हो गई। अटेंडेंट प्रोनिंग करके उनका ऑक्सीजन लेवल मेनटेन करने की कोशिश में जुट गए।
शोर शराबा मच गया। डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ में भी अफरा तफरी मची रही। उस समय ड्यूटी पर दो डॉक्टर मौजूद थे। एक ने मरीजों को संभाला और दूसरा ऑक्सीजन प्लांट की तरफ दौड़ा। करीब चार मिनट में ऑक्सीजन सप्लाई वापस सुचारु हुई तो सभी की सांस में सांस आई। हालांकि इस दौरान एमसीएच विंग के बाहर बैठे मरीजों के परिजन काफी परेशान रहे।
बाद में डॉक्टरों ने बताया कि टेक्निकल एरर के कारण ऐसा हुआ है। वार्ड में भर्ती सभी मरीज ठीक हैं। दरअसल जयपुर के एक हॉस्पिटल में ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने से मरीजों की मौत के बाद कोविड हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों के अटेंडेंट भी डरे हुए हैं। हालात ये हैं कि खाना खाते वक्त मरीज के कुछ देर ऑक्सीजन हटाई जाती है तो लेवल गिरकर 70 तक पहुंच जाता है। ऑक्सीजन के अब तक 27 टैंकर आ चुके

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com