16 January 2022 12:35 PM

बीकानेर। डूंगर कॉलेज में युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सुडसर निवासी 19 वर्षीय कपिल महिया पुत्र विक्रम महिया ने दिनेश गोदारा, विष्णु बिश्नोई व 5-7 अन्य युवकों के खिलाफ जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार परिवादी का आरोप है कि 15 जनवरी को वह दोपहर 12 बजे डूंगर महाविद्यालय में एडमिशन करवाने कॉलेज पहुंचा था। इस दौरान दिनेश गोदारा, विष्णु बिश्नोइ व 5-7 अन्य युवक लोहे के रोड व प्लास्टिक पाईप लेकर उसे मारने के मकसद से कॉलेज आए और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि ये लोग आये दिन कॉलेज के छात्रों के साथ मारपीट करते है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

RELATED ARTICLES
20 December 2021 12:29 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com