12 June 2023 07:02 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर , जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने सोमवार को पेमासर में आयोजित प्रशासन गांवों के संग और महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र परिवार को इन शिविरों का लाभ मिले। कोई भी पंजीकरण से वंचित नहीं रहे। इस दौरान जिला कलक्टर ने लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड भी सौंपे। शिविर पर स्थल अन्नप्राशन और गोद भराई कार्यक्रम भी हुआ। उन्होंने प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत विभागीय स्टॉल्स का अवलोकन किया और विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। जिला कलक्टर ने जिले में चल रहे शक्ति अभियान के बारे में बताया और सहजन फली के पौधे की जानकारी दी। इस दौरान सहायक निदेशक (लोक सेवाएं) सविना विश्नोई, विकास अधिकारी दिनेश मिश्रा, कैलाश दान चारण सहित प्रभारी अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
13 July 2023 06:49 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com