31 August 2023 01:17 PM

जोग संजोग टाइम्स,
एक तरफ जहां प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है, वहीं बीकानेर में तापमान बढ़ता जा रहा है। पिछले पांच दिनों में बीकानेर में तीन डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ गया है, हालांकि रात का पारा बरकरार है और ज्यादा गर्मी का अहसास नहीं है। आने वाले दिनों में भी बीकानेर में बारिश को लेकर कोई चेतावनी मौसम विभाग की ओर से नहीं है।* बीकानेर में 25 अगस्त को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस था जबकि गुरुवार को ये बढ़कर 37.5 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। इस बीच 26 अगस्त को पारा 34.3 डिग्री सेल्सियस ही था। इन पांच दिनों में पारा करीब तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। न्यूनतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ है। पांच दिन पहले 26.2 डिग्री सेल्सियस था और गुरुवार को भी इतना ही रहा। दोपहर में एक से चार बजे के बीच सूर्य की तल्खी से बाहर निकलना मुश्किल होता है। गर्मी का असर दोपहर के वक्त सड़कों पर भी देखा जा सकता है। आवाजाही कम हो रही है, वहीं शाम के समय सड़कों पर भीड़ बढ़ रही है। रक्षा बंधन के बावजूद बुधवार को भी दोपहर के वक्त सड़कों पर आवाजाही कम रही। उधर, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बीकानेर में किसी तरह की बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में गर्मी से भी फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं है।
जोग संजोग टाइम्स,
एक तरफ जहां प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है, वहीं बीकानेर में तापमान बढ़ता जा रहा है। पिछले पांच दिनों में बीकानेर में तीन डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ गया है, हालांकि रात का पारा बरकरार है और ज्यादा गर्मी का अहसास नहीं है। आने वाले दिनों में भी बीकानेर में बारिश को लेकर कोई चेतावनी मौसम विभाग की ओर से नहीं है।

बीकानेर में 25 अगस्त को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस था जबकि गुरुवार को ये बढ़कर 37.5 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। इस बीच 26 अगस्त को पारा 34.3 डिग्री सेल्सियस ही था। इन पांच दिनों में पारा करीब तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। न्यूनतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ है। पांच दिन पहले 26.2 डिग्री सेल्सियस था और गुरुवार को भी इतना ही रहा। दोपहर में एक से चार बजे के बीच सूर्य की तल्खी से बाहर निकलना मुश्किल होता है। गर्मी का असर दोपहर के वक्त सड़कों पर भी देखा जा सकता है। आवाजाही कम हो रही है, वहीं शाम के समय सड़कों पर भीड़ बढ़ रही है। रक्षा बंधन के बावजूद बुधवार को भी दोपहर के वक्त सड़कों पर आवाजाही कम रही। उधर, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बीकानेर में किसी तरह की बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में गर्मी से भी फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं है।
RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
10 March 2023 02:14 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com