10 March 2022 11:48 AM
जोग संजोग टाइम्स , बीकानेर
उत्तर प्रदेश में वोटों की गिनती को 3 घंटे पूरे हो चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की जोड़ी फिर हिट होती दिख रही है। रुझानों में भाजपा 250 सीटों से पार पहुंच गई है यानी बहुमत के आंकड़े 202 से काफी ज्यादा।
सपा भी 100 के पार पहुंच गई है। तीसरे नंबर की पार्टी बसपा दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाई है। गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ और करहल से अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं। पर, सिराथू में डिप्टी सीएम केशव मौर्य और काशी विश्वनाथ सीट से भाजपा कैंडिडेट नीलकंठ तिवारी पीछे चल रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरक्ष मठ पहुंचे और अपने गुरु महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा का तिलक किया।

उत्तर प्रदेश चुनाव रिजल्ट/ रुझान अपडेट्स...
भाजपा सपा बसपा कांग्रेस अन्य
266 126 03 04 04
यूपी की सबसे हॉट सीट कैराना पर जेल से चुनाव लड़ रहे सपा के नाहिद हसन पीछे चल रहे हैं और भाजपा की मृगांका सिंह आगे चल रही हैं।
अखिलेश यादव ने शेर ट्वीट किया- इम्तिहान बाकी है हौसलों का, वक्त आ गया है फैसलों का। उन्होंने लिखा कि लोकतंत्र के सिपाही जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही लौटें।
जसवंत नगर से शिवपाल यादव, गाजीपुर के जहूराबाद से ओम प्रकाश राजभर आगे चल रहे हैं। फाजिल नगर से स्वामी प्रसाद मौर्य, नोएडा से राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह, कुंडा से राजा भैया आगे चल रहे हैं।
अयोध्या से भाजपा प्रत्याशी वेद प्रकाश और मथुरा सीट से श्रीकांत शर्मा आगे चल रहे हैं। रामपुर में आजम खान आगे हैं, लेकिन स्वार सीट से उनके बेटे अब्दुल्ला पीछे चल रहे हैं।
लखनऊ के सरोजिनी नगर से भाजपा कैंडिडेट राजेश्वर सिंह ने बड़ी जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा की सरकार बनेगी और वो खुद एक लाख वोटों से जीतेंगे।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com