14 November 2021 06:48 AM

जयपुर। महंगाई और पेट्रोल डीजल की अधिक कीमत को लेकर मोदी सरकार को कोस रही गहलोत सरकार और कांग्रेस पार्टी अब सीधी लड़ाई लड़ेगी और जनता के बीच जाकर बताएगी कि केन्द्र की वजह से उनकी जेब पर बोझ पड़ रहा है।
कांग्रेस पार्टी आज अपने देशव्यापी जन जागरण अभियान की शुरूआत करने जा रही है और जयपुर में पैदल मार्च से इसका आगाज होगा। इसके साथ ही अन्य कार्यक्रम भी किए जाएंगे और केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल किया जाएगा। रविवार को सुबह 8 बजे स्टेच्यू सर्किल से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय तक पैदल मार्च निकाला जाएगा।
इसमें सीएम अशोक गहलोत के साथ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित अन्य मंत्री, विधायक और पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। ये पैदल मार्च चौमूं हाउस सर्किल, गवर्नमेंट हॉस्टल होते हुए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय जाकर खत्म होगा। पैदल मार्च के बाद सभी जिलों में कांग्रेस के लोकसभा और विधायक या विधानसभा चुनाव लड़े नेता, पार्टी पदाधिकारी, नगर निकायों के अध्यक्ष, जिला प्रमुख, प्रधान गांवों में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद अगले दिन 15 नवंबर को सुबह प्रभातफेरी का आयोजन किया जाएगा। इसके जरिए आमजन को मोदी सरकार की नीतियों की जानकारी देंगे।

RELATED ARTICLES
28 August 2023 10:03 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com