20 April 2022 11:35 AM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
मिली जानकारी के अनुसार अब बिहार में 18 से 59 वर्ष तक के लोगों को कोरोना का बूस्टर डोज मुफ्त लगेगा। इसका खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। इसके लिए 1314 करोड़ 15 लाख की रुपए की मंजूरी राज्य कैबिनेट ने दी है। इनमें से 583 करोड़ 43 लाख बिहार आकस्मिकता निधि से जारी करने की भी मंजूरी दी गई है।इस फैसले से करीब 6 करोड़ लोगों को लाभ पहुंचेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट की बैठक में कुल 26 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। गौरतलब है कि 60 साल से ऊपर और फ्रंटलाइन कर्मियों को बूस्टर डोज पहले से ही नि:शुल्क लगाया जा रहा है। अब राज्य सरकार ने 18 से 59 साल के लोगों के लिए बूस्टर डोज को मुफ्त कर दिया है। बिहार में अबतक 9 लाख 88 हजार 056 लोगों को बूस्टर डोज दी जा चुकी है। फिलहाल हेल्थ वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर एवं 60 साल से अधिक उम्र के व्यक्तियों को मुफ्त में बूस्टर डोज दिया जा रहा है। वहीं, कोविन पोर्टल के अनुसार सोमवार शाम तक बिहार में 12 करोड़ 72 लाख 83 हजार 708 कोरोना वैक्सीन की खुराकें दी गई हैं। इनमें 6 करोड़ 94 लाख 95 हजार 622 टीके की पहली खुराक और 5 करोड़ 68 लाख 30 कोरोना दूसरी खुराक लग चुकी है। एक अन्य महत्वपूर्ण फैसले में राज्य के सभी राशन कार्डधारी परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख तक का इलाज अब मुफ्त में होगा। बैठक के बाद कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत बिहार के 84 फीसदी परिवारों की सूची इसमें शामिल है। सूची में शामिल 55 फीसदी लोग केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना के लाभुक हैं। आयुष्मान योजना के तहत उनके 5 लाख तक इलाज की मुफ्त व्यवस्था की गई है। जबकि सूची के शेष 29 फीसदी लोगों को, जिन्हें आयुष्मान योजना का लाभ नहीं मिलता है, उन्हें उसी तरह राज्य सरकार अपने पैसे से 5 लाख तक का इलाज मुफ्त में कराएगी। राज्य सरकार की इस योजना का लाभ करीब 80 लाख परिवारों को मिलेगा।

RELATED ARTICLES
18 September 2025 12:36 PM
25 December 2021 02:57 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com