19 December 2022 08:45 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
श्रीकृष्ण माहेश्वरी मण्डल कार्यालय में मण्डल के कार्यकारिणी सदस्यों की एक आवश्यक बैठक रखी गई। प्रेस नोट जारी करते हुए मण्डल कार्यकारिणी के मीडिया प्रभारी पवन राठी ने बताया कि आज की बैठक की अध्यक्षता मण्डल के अध्यक्ष नारायण बिहाणी ने करते हुए जहाँ एक ओर मण्डल द्वारा किये गये कार्यों की रिपोर्ट सदन में प्रस्तुत की वहीं आगामी कार्यक्रमों से सम्बन्धित कार्यकारिणी सदस्यों से विचार विमर्श किया।
मण्डल अध्यक्ष नारायण बिहाणी ने सदन में जानकारी देते हुए बताया कि आगामी दिनांक 03 जनवरी 2023 वार मंगलवार को विगत 35 वर्षों की भांति इस 36वें वर्ष में भी माहेश्वरी समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहन देने हेतु सेठ गिरधर दास जगमोहन दास मूंधड़ा स्मृति पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजन किया जायेगा। यह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम जस्सूसर गेट के बाहर स्थित माहेश्वरी सदन में दोपहर 3 बजे आयोजित किया जायेगा, जिसमें बीकानेर नगर निगम क्षेत्रस्तरीय माहेश्वरी मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरूस्कृत किया जायेगा।
मण्डल के शिक्षा मंत्री मनोज बिहानी ने बताया कि इस वर्ष सत्र 2021-22 में सैकेण्डरी व सीनीयर सैकेण्डरी में 85 प्रतिशत व स्नातक तथा स्नात्तकोत्तर में 65 प्रतिशत प्राप्तांक विद्यार्थियों के साथ-साथ प्रोफेशनल डिग्री प्राप्त सभी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का सदन की मीटिंग में निर्णय लिया गया।
मण्डल के मंत्री गोपाल कृष्ण मोहता द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेधावी छात्र-छात्राऐं अपना आवेदन फाॅर्म पूर्व निर्धारित फाॅर्म प्राप्ति केन्द्रों से फाॅर्म प्राप्त कर दिनांक 28 दिसम्बर 2022 तक जमा करवा सकते है। विशेष सूचना प्राप्ति हेतु 9351202432, 9413278515, 7014808774, 9460611848 से सम्पर्क किया जा सकता है।
आज की बैठक में मण्डल कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नारायण बिहाणी, गोपाल कृष्ण मोहता, मनोज बिहाणी, राजेश बिन्नाणी, रामकिशन राठी, पवन राठी, दाउ बिन्नाणी आदि सदस्य उपस्थित थे।
पवन राठीमीडिया प्रभारी मण्डल मो. 9460611848

RELATED ARTICLES
19 June 2022 08:04 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com