07 July 2021 06:14 PM

बीकानेर। जिले के नोखा के जसरासर थाना क्षेत्र के थावरिया गांव में एक युवक जेठाराम ने 26 जून को अपने कमरे में फांसी का फांदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी जिसके बाद मौके पर पहुंंची पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। लेकिन अब इस आत्हत्या में एक नया मोड़ आ गया है। मृतक के ताऊ ने मृतक की पत्नी व एक युवक पर जेठाराम की हत्या करने का मामला दर्ज करवाया है। मृतक के चाचा अर्जुनराम ने बताया कि जेठाराम ने आत्महत्या नहीं की है उसको पीट-पीट कर गलपा घोंटकर मार डाला। जसरासर थानाधिकारी देवीलाल सहारण ने बताया कि मृतक जेठाराम की मौका स्थिति व पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या होना पाया गया है। मृतक के शव पर कहीं भी मारपीट के निशान नहीं थे। दूसरी तरफ तफ्तीश में सामने आया है कि परिवादी अर्जुनराम मृतक के दूर के रिश्ते में ताऊ लगता है।

RELATED ARTICLES
08 December 2022 03:07 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com