24 May 2024 05:19 PM

बीकानेर , 24 मई। विवाहिता से रेप और मारपीट करने का मामला सामने आया है। बीकानेर एसपी तेजस्वनी गौतम के आदेश पर नापासर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। जिसके बाद अब पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
थानाधिकारी जसवीर ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया कि 21 मई को कतरियासर के मंदिर में दर्शन करने के बाद अपने गांव लौट रही थी। उसने कालू को फोन किया तो वह लालगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंच गई, जहां से उसे म्यूजियम चौराहे पर बुलाया गया।
म्युजियम चौराहे से उसे बाइक पर भारत माला सड़क की ओर ले गया। उसके साथ दो और युवक थे। तीनों ने मिलकर महिला के साथ भारत माला सड़क के पास रेप किया। इसके बाद मारपीट कर रुपए छीन लिए।
महिला ने नापासर थाने में पहले एफआईआर दर्ज नहीं हुई। इस पर एसपी के सामने पेश होकर आपबीती बताई। एसपी ने जांच के आदेश दिए। अब पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 366, 376D, 323, 382 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच गंगाशहर सीओ शालिनी बजाज को सौंपी गई है।

RELATED ARTICLES
12 June 2021 11:42 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com