14 November 2022 01:21 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
बीजेपी आज सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव टिकट के लिए उम्मीदवार फाइनल करेगी। प्रदेश की गहलोत सरकार के खिलाफ राजनीतिक प्रस्ताव भी इस बैठक में पास होगा। बीजेपी के 500 से ज्यादा नेताओं ने झुंझुनूं के चुड़ैला में कैम्प कर रखा है। जहां प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू हो चुकी है। कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश कोर कमेटी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, मोर्चों के राष्ट्रीय पदाधिकारी, जिला प्रभारी, सह प्रभारी, जिला अध्यक्ष, प्रकोष्ठ और विभाग के प्रदेश संयोजक, सांसद, विधायक, जिला प्रमुख, महापौर और विस्तारक योजना संभाग प्रभारी शामिल हैं। प्रदेश की कांग्रेस सरकार की चौथी वर्षगांठ पर जन मुद्दों पर सरकार को चौतरफा घेरने से लेकर आगमी विधानसभा आम चुनाव-2023 तक की जिम्मेदारियां तय करने की स्ट्रेटेजी बैठक में बनाई जा रही है।प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश कोर कमेटी भी शामिल है। मंच पर प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, सह प्रभारी विजया राहटकर, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, पूर्व CM और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, केंद्रीय चुनाव समिति और कोर कमेटी सदस्य ओपी माथुर, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर मिश्रा, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, कैलाश चौधरी, सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य जसकौर मीणा, अरुण चतुर्वेदी, सांसद सीपी जोशी समेत कई नेता शामिल हैं। आज अलग-अलग सेशन को ये नेता संबोधित करेंगे।बीजेपी प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कार्यसमिति की बैठक में कहा- प्रदेश की कांग्रेस सरकार के 4 साल 17 दिसम्बर को पूरे होने जा रहे हैं। सरकार जश्न मनाएगी, लेकिन जनता में गहलोत सरकार के खिलाफ आक्रोश है। ये जन आक्रोश किसके खिलाफ है ? जन आक्रोश तुष्टिकरण के खिलाफ, किसान कर्जामाफी नहीं होने के खिलाफ, बेरोजगारी, अपराध में बढ़ोतरी, महिला दुष्कर्म, भ्रष्टाचार के खिलाफ है।2023 में अब तक की सबसे बड़ी जीत भाजपा की होगी‘’राजस्थान में भाजपा की विजय लहर चल रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में शेखावाटी से लेकर पूरे राजस्थान में 2023 में अब तक की सबसे बड़ी जीत भाजपा की होगी और यह जीत हमेशा के लिए एक नया इतिहास बन जाएगी। प्रदेश में भाजपा की जीत में सबसे बड़े कारक मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां होंगी। पूरे प्रदेश में बूथ और पन्ना लेवल तक 90 प्रतिशत से ज्यादा काम पूरा हो चुका है। कांग्रेस सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में एंटीइन्कंबेन्सी का माहौल है। कांग्रेस के कुशासन का 2023 में हमेशा के लिए जनता खात्मा कर देंगी। 2023 में भाजपा की तीन चौथाई बहुमत की सरकार बनेगी। बीजेपी राजस्थान को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने का काम करेगी।’’- अरुण सिंह,प्रदेश प्रभारी,बीजेपी

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com