15 July 2023 12:54 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर ,
एसपी ऑफिस के आगे शुक्रवार को उस समय हंगामा हो गया, जब एक प्रेमी जोड़ा अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर एसपी तेजस्वनी गौतम से मिलने पहुंचा। इसी दौरान युवती और युवक के परिजन भी एसपी कार्यालय पहुंच गए। दोनों परिवारों में खींचतान होती, इससे पहले वहां मौजूद पुलिस जाब्ते ने उन्हें रोक लिया।रानी बाजार निवासी यह प्रेमी जोड़ा पिछले कुछ दिनों से घर से गायब था। अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर उनके एसपी कार्यालय पहुंचने की सूचना के बाद दोनों के परिजन भी एसपी कार्यालय पहुंच गए। एसपी से मिलने के बाद प्रेमी जोड़ा तुरंत निकल गया। वहीं युवती के परिजन विलाप करते और चिल्लाते नजर आए। कोटगेट पुलिस के अनुसार इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

RELATED ARTICLES
10 April 2022 09:59 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com