28 March 2022 03:18 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
मिली जानकारी के अनुसार हिन्दी-राजस्थानी के वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र जोशी को भारत स्काउट्स व गाइड संगठन में सहायक स्टेट कमिश्नर मनोनीत किया गया है । राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के स्टेट चीफ कमिश्नर निरंजन आर्य ने भारत स्काउट व गाइडस राष्ट्रीय मुख्यालय के नियम 71:1 के तहत राजेन्द्र जोशी, बीकानेर को राज्य संगठन में सहायक स्टेट कमिश्नर ( स्काउट) के पद पर मनोनीत किया है। उल्लेखनीय है कि जोशी पूर्व में भी इस पद के अतिरिक्त बीकानेर मंडल के आयुक्त, सचिव एवं गंगाशहर के प्रधान पद पर रहे हैं । यहां यह भी उल्लेखनीय है कि गंगाशहर स्काउट एवं गाइड का भवन जोशी के प्रयासों से ही निर्मित हुआ है । राजेन्द्र जोशी बीकानेर को स्टेट सहायक कमिश्नर मनोनीत किये जाने पर स्काउट एवं गाइड संघ से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की है।

RELATED ARTICLES
23 May 2022 06:23 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com