09 October 2022 06:07 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व विधायक शर्मा का निधन, सीएम गहलोत ने ट्वीट कर जताया दुःख
बीकानेर। प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता व सरदारशहर विधायक पंडित भंवरलाल शर्मा का आज निधन हो गया है। उन्हें शनिवार को जयपुर में एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उन्होंने रविवार को सुबह 7।35 बजे अंतिम सांस ली। वे वर्ष 2018 में 7वीं बार विधायक बने थे। शर्मा के निधन से कांग्रेस समेत चूरू जिले में शोक की लहर दौड़ गई।विधायक शर्मा की तबीयत बिगड़ने पर शनिवार को सुबह राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एसएमएस अस्पताल में उन्हें आईसीयू भर्ती किया गया था। वे दिनभर चिकित्सकों की निगरानी में थे। रविवार सुबह उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
लंबा रहा राजनीतिक सफर
विधायक शर्मा ब्राह्मण समाज की राजनीति में भी खासा दखल रखते थे। शर्मा राजस्थान की राजनीति के दिग्गज नेता थे।17 अप्रेल 1945 को सरदारशहर के जैतसीसर गांव में जन्मे भंवरलाल शर्मा 1985 में पहली बार विधायक बने थे। शर्मा 1990 में राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे थे। इससे पहले वे विधानसभा में उप मुख्य सचेतक भी रहे।
सीएम अशोक गहलोत ने जताया दुख
सीएम अशोक गहलोत ने विधायक भंवरलाल शर्मा के निधन पर दुख जताया है। गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि काफी समय से वो अस्वस्थ चल रहे थे। उनके स्वास्थ्य को लेकर मैं उनके परिवारजनों के संपर्क में था। कल रात एसएमएस अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से जानकारी ली और परिवार से मुलाकात की थी। ईश्वर से प्रार्थना है शोकाकुल परिजनों को इस बेहद कठिन समय में सम्बल प्रदान करें एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com