03 November 2022 03:08 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
सम्भाग के सबसे बड़े राजकीय डूंगर महाविद्यालय ने अन्तर्रामहाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्राचार्य डॉ. जी.पी.सिंह ने बताया कि 28 से 29 अक्टुबर तक नेहरू शारदा पीठ महाविद्यालय में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अन्तर्महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में डूंगर महाविद्यालय लगातार छठी बार यह प्रतियोगिता जीत कर एक रिकॉर्ड कायम किया है। डॉ. सिंह ने बताया कि महाविद्यालय के चार खिलाड़ियों अंशुमन टाक, राघव आचार्य, मोहम्मद आसिफ व प्रमोद सिंह चौहान का विश्वविद्यालय टीम 2022 में चयन हुआ है। डॉ. सिंह ने बताया कि डुंगर कॉलेज के विद्यार्थियों को खेलों में अग्रणी रहने हेतु हर संभव सुविधाये उपलब्ध करवाई जा रही हैं।महाविद्यालय के शतरंज कोच डॉ. अरविन्द शर्मा ने बताया कि इस विजय यात्रा में मुख्यतः भव्य शर्मा, पंकज व्यास, रचित दैया, अमन कुमार झा, राहुल व्यास व अंशुमन टाक का विशेष योगदान रहा है। डॉ. शर्मा के अनुसार विद्यार्थियों को शतरंज के क्षेत्र में निरंतर विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है जिसके फलस्वरूप ही इस प्रकार की सफलता हासिल हो सकी है।

RELATED ARTICLES
02 January 2023 03:16 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com