21 May 2022 03:39 PM
जोग संजोग टाइम्स,बीकानेर
जल संसाधन मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय ने कहा कि जब प्रधानमंत्री ईस्टर्न राजस्थान कैनाल परियोजना पर सहमति दे चुके। फिर भी केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री उससे मुकर रहे हैं। इसका मतलब वे विचारधारा की राजनीति कर रहे हैं। वे भी राजस्थान से हैं। दाेनाें के घर राजस्थान में हैं इसलिए घर में विचारधारा का टकराव नहीं हाेना चाहिए।
गुरुवार काे दाे दिवसीय दाैरे पर आए मालवीय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री ने ईस्टर्न राजस्थान कैनाल परियोजना पर सहमति दी थी। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री काे चाहिए था कि वे खुद उस पर आगे बढ़कर इसे मंजूरी दिलाते। मुख्यमंत्री भी इसके पक्षधर हैं। इस पर राजनीति ठीक नहीं है। इंदिरा गांधी नहर पर उन्हाेंने कहा कि 60 साल में किसी सरकार ने इसकी लाइनिंग नहीं कराई।
अब सरकार लगातार दाे साल से नहरबंदी लेकर लाइनिंग करा रही है। आने वाले वक्त में इसका असर दिखेगा। उन्हाेंने कहा कि ये कांग्रेस की सरकार है जिसने नहर की सुध ली। इसलिए वे पंजाब से लेकर श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर और जाेधपुर तक जा रहे हैं। अभियंताओं काे निर्देश दिए कि समय पर लाेगाें काे पानी मिल सके। यहां पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया। महिला आयाेग की अध्यक्ष रेहाना रियाज, राजेन्द्र मूंड, राहुल जादू संगत, सुनीता गाैड़ समेत तमाम नेताओं ने माल्यार्पण किया।
आज नहर विभाग की बैठक
सिंचाई मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय शुक्रवार काे समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक में नहरी पानी की स्थिति के अलावा निर्माण काम शामिल है। फोकस केन्द्र सरकार की ओर से मंजूर किए गए चार नए पौंड पर होगा क्योंकि करीब 1200 कराेड़ रुपए की लागत से बनने वाले पाैंड के टेंडर कई बार बदले जा चुके हैं। इसके अलावा स्प्रिंकलर, नहरबंदी के दाैरान मरम्मत के काम समेत तमाम याेजनाएं शामिल हैं।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com