16 December 2022 09:03 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर ,
बीकानेर, 16 दिसंबर। वरिष्ठ पत्रकार गोपाल दास व्यास 'बीकानेरी' का गुरुवार देर रात निधन हो गया। व्यास 68 वर्ष के थे। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे और पीबीएम अस्पताल में भर्ती थे। जहां देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। व्यास का शुक्रवार प्रातः जस्सूसर गेट के बाहर स्थित श्मशान गृह में अंतिम संस्कार किया गया। उनके अनुज पूनमचंद व्यास, मोतीलाल व्यास, विष्णु व्यास, पुत्र ऋषि कुमार व्यास और गौरव व्यास ने उन्हें मुखाग्नि दी। गोपाल व्यास विदुर वाणी समाचार पत्र के संपादक थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा, शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी, डॉ. राजू व्यास, अनिल कल्ला, राजकुमार किराडू, उप विधि परामर्शी नटवर आचार्य, सहायक निदेशक जनसंपर्क हरि शंकर आचार्य, विनोद जोशी, रंगीला फाउंडेशन के दुर्गा शंकर आचार्य, श्रवण रंगा, उपभोक्ता जागरण मंच के डॉ. मेघराज आचार्य, राहुल जादूसंगत, कवि कथाकार राजेंद्र जोशी, परशुराम सेवा समिति के नवरतन व्यास, कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित, देवानंद चांवरिया, बीकानेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष जयनारायण बिस्सा, जार के प्रदेश उपाध्यक्ष भवानी जोशी, जिला अध्यक्ष श्याम मारू सरजीत सिंह, मुकेश रामावत, मुकुंद व्यास सहित अनेक लोगों ने शोक जताया है।

RELATED ARTICLES
02 June 2026 08:22 AM
19 October 2022 05:51 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com