26 May 2021 03:56 PM

जोग संजोग टाइम्स
सरकारी नौकरी के बावजूद कोरोना जांच में लूटमार मचाने वाला गंगाशहर सेटेलाइट अस्पताल का लैब टैक्नीशियन व एक दलाल एसीबी के जाल में फंस गया है। एसीबी एएसपी रजनीश पूनिया से मिली जानकारी के अनुसार गंगाशहर अस्पताल के कार्मिक रविन्द्र उपाध्याय की शिकायत मिली थी। जिस पर एसीबी ने जाल बिछाया। गंगाशहर निवासी दलाल दीपक पुत्र अशोक गहलोत ने चौपड़ा बाड़ी निवासी भरत के यहां से सैंपल लिया। जब वह सैंपल लेकर निकलने लगा ताक लगाए बैठी एसीबी टीम ने उसे दबोच लिया।
एएसपी पूनिया के अनुसार गहलोत यह सैंपल रविन्द्र को देने जा रहा था। आरोपियों ने 1600 रूपए भी लिए बताते हैं। पूनिया के अनुसार ये सैंपल गांधी चौक स्थित वी-केयर लैब में जांचें जाने थे। रविन्द्र अस्पताल के अलावा वी-केयर में भी काम कर रहा था।

RELATED ARTICLES
04 March 2023 01:54 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com