09 January 2023 05:19 PM
तमिलनाडु विधानसभा में सोमवार को राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान जमकर हंगामा हो गया। राज्यपाल आरएन रवि ने विधानसभा में कहा था कि राज्य का नाम तमिलनाडु के बजाय तमिझगम करना ज्यादा बेहतर होगा। इस पर सरकार में काबिज DMK, सहयोगी कांग्रेस और विदुथलाई चिरुथिगाल काची (VCK) नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे के बाद राज्यपाल स्पीच बीच में छोड़कर सदन से चले गए।
DMK समेत कांग्रेस, VCK ने सदन में राज्यपाल के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही कहा कि वे राज्य में भाजपा और RSS की विचारधारा न थोपें। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ विधायकों ने यह भी कहा कि यह नगालैंड नहीं है, यह प्राउड तमिलनाडु है।
भाजपा अध्यक्ष के तौर पर काम करना बंद करें राज्यपाल
DMK सांसद टीआर बालू ने कहा कि राज्यपाल रवि को भाजपा के दूसरे प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य करना बंद कर देना चाहिए। वे भ्रम, अलगाव और संघर्ष पैदा करने के लिए हर दिन विवादित टिप्पणियां करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि राज्यपाल कहते हैं कि द्रविड़ दलों ने राजनीति के 50 सालों के दौरान लोगों को धोखा दिया है। यह बेहद निंदनीय है। उन्हें यह बात राजभवन से नहीं बल्कि भाजपा के प्रदेश मुख्यालय कमलालयम से कहना चाहिए।
ऑनलाइन गेम्स पर बैन का विधेयक रोक रहे राज्यपाल
विधानसभा में विधायकों ने ऑनलाइन जुए पर बैन लगाने की भी मांग की। विधायकों ने राज्यपाल का विरोध करते हुए कहा कि राज्यपाल ने अब तक ऑनलाइन जुए पर बैन लगाने वाले विधेयक को सहमति नहीं दी है। हालांकि राज्य में सत्तारुढ़ DMK शासन और राजभवन के बीच कई विधेयकों को लेकर खींचतान देखी जा रही है, जो राज्यपाल के पास लंबित हैं।
इसमें ऑनलाइन जुए पर रोक लगाने और रमी के दांव जैसे ऑनलाइन गेम शामिल हैं। इसके चलते दिसंबर 2022 तक कुल मिलाकर 21 बिल राजभवन के पास लंबित हैं।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com