27 April 2022 03:33 PM
जोग संजोग टाइम्स,
राजस्थान में 5 से 12 साल एज ग्रुप के करीब 1 करोड़ 56 लाख बच्चों को कोविड-वैक्सीन की डोज लगाने का अभियान जल्द शुरू होने जा रहा है। वैक्सीनेशन ड्राइव से पहले PM नरेन्द्र मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक बुलाई है। जिसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी दोपहर 12 बजे से जुड़ेंगे। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DGCI) ने बायोलॉजिकल-ई की वैक्सीन कोब्रेवैक्स को 5 से 12 साल तक के बच्चों और भारत बायोटेक की को-वैक्सीन को 6 से 12 साल तक के बच्चों को लगाने की मंजूरी दी है। कोविड-19 से बचाव के लिए इनके दो टीकों के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी गई है। 12 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों को जाइडस कैडिला की दो खुराक वाली कोविड वैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी गई है। जायकोव-डी की दोनों खुराकें 28 दिन के गैप में दी जा सकेंगी। गहलोत इस बैठक में प्रधानमंत्री से राज्यों को सभी एज ग्रुप के लिए फ्री वैक्सीन उपलब्ध करवाने, टारगेट संख्या के मुताबिक जल्द वैक्सीन और बूस्टर डोज उपलब्ध करवाने, विदेशों से आ रही फ्लाइट्स में यात्रियों की आरटी-पीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट की सख्ती से जांच और क्वारेंटाइन नियमों की पालना करवाने, जिन देशों में कोविड केस बढ़ रहे हैं,वहां से आने वाली फ्लाइट्स पर रोक लगाने पर विचार करने की मांग कर सकते हैं। इसके साथ ही राजस्थान के अस्पतालों में ऑक्सीजन, बेड्स,वेंटीलेटर जैसे आंकड़े भी तैयारियों के साथ बता सकते हैं।
PM को राजस्थान में कोरोना के हाल बताएंगे CM गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राजस्थान में कोरोना के हालात और वैक्सीनेशन की जानकारी देंगे। साथ ही कुछ कोविड की चौथी लहर को रोकने के लिए कुछ सुझाव भी देंगे। प्रदेश में मंगलवार को एक ही दिन में 50 नए पॉजिटिव मिले हैं। जयपुर में नए संक्रमित होने वालों की संख्या सबसे ज्यादा 30 रही। 18 मरीजों की रिकवरी हुई। वहीं, कोरोना के बढ़ते आंकड़ों के चलते एक्टिव केस की संख्या 203 तक पहुंच गई है।
राजस्थान में वैक्सीनेशन का हाल
राजस्थान में 18 साल से ज्यादा उम्र के टारगेट 5 करोड़ 14 लाख 95 हजार 402 लोगों में से 98.7 फीसदी लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज और 86.4 फीसदी लोगों को दोनों डोज लग चुकी है। 15 से 18 साल तक के टारगेट 46 लाख 51 हजार टारगेट बच्चों में से 73.5 फीसदी को पहली और 70.8 फीसदी को दोनों डोज लग चुकी हैं। 15 से 17 साल एज ग्रुप में 3 लाख 42 हजार 414 बच्चों को पहली डोज और 2 लाख 42 हजार 7 हजार 953 बच्चों को दोनों डोज लग चुकी हैं। 12 से 14 साल के टारगेट 29 लाख 87 हजार बच्चों में से 59.7 फीसदी बच्चों को पहली और 8.7 फीसदी बच्चों को दोनों डोज लग पाई हैं। 12 से 14 साल के 18 लाख 1 हजार 804 बच्चों को कोविड की पहली डोज दी जा चुकी है। जबकि 2 लाख 2 हजार 738 बच्चों को दोनों डोज लगी हैं। फिलहाल राजस्थान में 112 सेंटरों पर कोर्बेवैक्स वैक्सीन लगाई जा रही है। जबकि को वैक्सीन 75 सेंटरों और कोविशील्ड 137 सेंटरों पर लगाई जा रही हैं।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com