23 May 2021 05:46 PM

जोग संजोग टाइम्स
बीकानेर। प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते लॉकडाउन बढ़ाने की तैयारी में जुटी प्रदेश की सरकार आज नई गाइडलाइन जारी कर सकती हैं। जैसा कि आशंका जताई जा रही थी कि 18 साल से कम आयु वर्ग के बच्चों व किशोरों पर कोरोना की तीसरी लहर अटैक कर सकती है। ऐसे में प्रदेश में बाड़मेर, डूंगरपुर व दौसा में 18 साल से कम आयु के 858 कोरोना संक्रमित सामने आए है। डूंगरपुर जिले में महज 10 दिनों में 512 बच्चों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अब प्रदेश के दौसा जिले में भी 345 बच्चों के महामारी की चपेट में आने की खबर है। यह केस पिछले 22 दिनों में आए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि इनमें अभी कोई बच्चा गंभीर नहीं है। इनमें किसी को अस्पताल में भर्ती नहीं करना पड़ा है। रविवार को बाड़मेर में भी 8 साल के एक बच्चे के संक्रमित होने की जानकारी सामने आई। उसके फेफड़ों में संक्रमण मिला है।
नई गाइडलाइन आज
ऐसे में चिकित्सा विभाग और जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। इसी बीच प्रदेश में लगा लॉकडाउन अगले 15 दिन और बढ़ाया जाना तय है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देशों के बाद गृह विभाग आज नई गाइड लाइन जारी करेगा। इस संबंध में शनिवार रात को मंत्रिपरिषद की मीटिंग में सुझाव आया था।

RELATED ARTICLES
24 January 2022 06:46 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com