25 March 2023 12:45 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर ,
राजस्थान साहित्य अकादमी ने शुक्रवार को अकादमी में अकादमी अध्यक्ष डाॅ. दुलाराम सहारण की अध्यक्षता में हुई संचालिका सभा की बैठक के बाद वर्ष 2022-23 के वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा की। अकादमी सचिव डाॅ. बसंत सिंह सोलंकी ने बताया कि वर्ष 2022-23 का मीरा पुरस्कार जयपुर मूल निवासी एवं तिरुवंतपुरम-केरल वासी रति सक्सैना को कविता पुस्तक ‘हंसी एक प्रार्थना’ को दिया जाएगा। अकादमी का 75 हजार रुपए की राशि का यह सर्वोच्च पुरस्कार है।
उन्होंने बताया कि कविता के लिए चंद्रदेव शर्मा कहानी पुरस्कार इक्कीस काॅलेज गोपल्याण-लूणकरणसर की निर्मला शर्मा को कहानी ‘कोई चारा नहीं’ के लिए दिया जाएगा। उन्हें पांच हजार रुपए पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे। वहीं विशिष्ट साहित्यकार सम्मान बीकानेर के शिवराज छंगाणी और मालचंद तिवाड़ी काे दिया जाएगा।
शिवराज छंगाणी वर्तमान में राजस्थानी भाषा एवं साहित्य अकादमी के अध्यक्ष हैं और इनकी हिंदी में अनेक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। वहीं साहित्यकार मालचंद तिवाड़ी प्रसिद्ध व्यंग्यकार है और इन्हें राष्ट्रीय और राज्य स्तर के कई पुरस्कार मिल चुके हैं। उन्हें पुरस्कार स्वरूप 51 हजार रुपए दिए जाएंगे।
ऐसे ही विद्यालय स्तरीय परदेशी लघुकथा पुरस्कार राजकीय सार्दुल उमावि बीकानेर के अरमान नदीम की लघुकथा असली ताकत के लिए दिया जाएगा। बैठक में संचालिका सदस्य किशन दाधीच, महेंद्र नेह, अकादमी उपाध्यक्ष डाॅ. सुनीता घोगरा, सदस्य डाॅ. मनीषा डागा, उम्मेद गोठवाल, प्रवेश परदेशी, कोषाध्यक्ष कमल कुमार शर्मा, सचिव डाॅ. बसंत सिंह सोलंकी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com