30 January 2023 02:22 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर ,सम विभाग ने 29 जनवरी को बीकानेर समेत पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में बारिश और ओले की आशंका जताई थी लेकिन बीकानेर में इसका असर आधे दिन ही हुआ। दोपहर तक छाए बादल शाम तक छट गए। कुछ देर के लिए धूप भी निकली अब सोमवार को कोहरे की आशंका है।
पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में शनिवार से ही पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने इसी विक्षोभ का असर बीकानेर समेत पश्चिमी राजस्थान में भी बताया था। सुबह जब लोगों की आंख खुली तो आसमान में बादल थे। इसलिए लगा कि शाम तक बारिश या ओले पड़ सकते हैं। दोपहर तक बादल और गहरा गए थे लेकिन अचानक धूप निकल आई। शाम तक बादल भी साफ हो गए। तेज हवा के बीच शाम 7 बजे हवा भी थम गई।
इसलिए अब सोमवार को कोहरे की आशंका बन गई है। हालांकि हवा दक्षिणी थी इसलिए आसमान साफ हुए और दिन में सर्दी का असर भी कम रहा लेकिन इसी हवा ने रात में ठंडक बढ़ा दी। इस बीच 5 दिन बाद वापस रात का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि दिन का पारा 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को आसमान साफ होने की संभावना है। रविवार को दिन भर हालांकि तापमान 7 डिग्री था। आकाश में बादल छाए हुए थे उसके बाद भी ठंड और ठिठुरन बरकरार रही। लोग घरों में दुबके रहे। बाहर बैठे लोग अलाव के चारों ओर गर्मी का एहसास लेते रहे।

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
31 January 2023 02:39 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com