01 September 2022 01:53 PM

जोग संजोग टाइम्स,
बीकानेर के रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया में एक युवक का शव दो हिस्सों में कटा हुआ मिला। घटना गुरुवार देर रात की है, जब एक ट्रेन यहां से निकली तो युवक चपेट मे आ गया। अभी ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि ये दुर्घटना है या फिर सुसाइड किया गया है। युवक का शव पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां उसका पोस्टमार्टम होगा।*कोटगेट थाने के एएसआई कुलदीप सिंह यादव ने बताया कि महिला थाने के सामने रहने वाले मनोज कुमार खत्री पुत्र नन्दलाल खत्री के रूप में शिनाख्त हुई है। सुबह तक तो युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी लेकिन बाद में परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। मनोज खत्री गुरुवार शाम को घर पर नहीं था। परिजनों को भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी। बाद में पता चला कि उसका शव रेल की पटरी पर मिला है तो परिजनों के होश उड़ गए। मनोज का घर मरुधर नगर में महिला थाने के सामने है और यहां से रेल की पटरियां भी ज्यादा दूर नहीं है। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।
पहले भी हादसे
रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया के इसी ट्रेक पर पहले भी सुसाइड होती रही है। पिछले महीने ही एक युवक ने इसी ट्रेक पर सुसाइड की थी। क्षेत्र के लोग शहरी क्षेत्र में आने वाले ट्रैक पर तारबंदी की मांग उठाते रहे हैं लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
जोग संजोग टाइम्स,
बीकानेर के रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया में एक युवक का शव दो हिस्सों में कटा हुआ मिला। घटना गुरुवार देर रात की है, जब एक ट्रेन यहां से निकली तो युवक चपेट मे आ गया। अभी ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि ये दुर्घटना है या फिर सुसाइड किया गया है। युवक का शव पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां उसका पोस्टमार्टम होगा।

कोटगेट थाने के एएसआई कुलदीप सिंह यादव ने बताया कि महिला थाने के सामने रहने वाले मनोज कुमार खत्री पुत्र नन्दलाल खत्री के रूप में शिनाख्त हुई है। सुबह तक तो युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी लेकिन बाद में परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। मनोज खत्री गुरुवार शाम को घर पर नहीं था। परिजनों को भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी। बाद में पता चला कि उसका शव रेल की पटरी पर मिला है तो परिजनों के होश उड़ गए। मनोज का घर मरुधर नगर में महिला थाने के सामने है और यहां से रेल की पटरियां भी ज्यादा दूर नहीं है। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।
पहले भी हादसे
रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया के इसी ट्रेक पर पहले भी सुसाइड होती रही है। पिछले महीने ही एक युवक ने इसी ट्रेक पर सुसाइड की थी। क्षेत्र के लोग शहरी क्षेत्र में आने वाले ट्रैक पर तारबंदी की मांग उठाते रहे हैं लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
RELATED ARTICLES
19 February 2022 04:34 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com