30 August 2023 06:38 PM

राजस्थान के टोंक जिले के मालपुरा के डिग्गी में महंत सियाराम दास बाबा की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। सियाराम दास बाबा भूरिया महादेव मंदिर के महंत थे। सूचना मिलने पर डिग्गी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान FSL और MIU टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। जानकारी के अनुसार देर रात अज्ञात बदमाशों ने संत की हत्या की है। मौके पर पहुंचे एएसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, सीओ मालपुरा सुशील मान एफएसएल और MIU टीम के साथ घटना स्थल का जायजा ले रहे हैं। संत सियाराम मूल रूप से करौली जिले के नादौती उपखंड के निवासी थे। संत सियाराम बाबा पिछले 45 साल से डिग्गी गढ़ के पास स्थित भूरिया महादेव मंदिर में निवास कर रहे थे। संत की हत्या को लेकर डिग्गी कस्बेवासियों में आक्रोश है। बड़ी संख्या में डिग्गीवासी घटना स्थल पर एकत्रित होकर संत की हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार करने की मागं कर रहे है।

RELATED ARTICLES
29 September 2022 05:29 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com