18 April 2022 05:19 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
मिली जानकारी के अनुसार जिले के पीलीबंगा क्षेत्र में डिग्गी में डूबने से 2 साल के एक बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा रात को 10 बजे के आसपास खेलते-खेलते डिग्गी में जा गिरा और पानी में डूब गया। परिजनों ने खाना खाने के थोड़ी देर बाद जब बच्चे को संभाला तो बच्चा गायब था। आस-पड़ोस में पता करने के बाद जब परिजनों ने डिग्गी में देखा तो बच्चे का शव पानी के ऊपर तैर रहा था। जाखड़ावाली गांव निवासी राकेश वर्मा ने बताया कि उसके दो लड़कों में दीनदयाल छोटा था। घर में डिग्गी बनी थी और छोटा बच्चा होने के कारण डिग्गी पर हमेशा ढक्कन लगा रहता था। साथ ही डिग्गी पर एक पिंजरा भी रखते थे, ताकि बच्चा डिग्गी की तरफ जाए तो कोई हादसा नहीं हो। उन्होंने बताया कि रात को वह डिग्गी पर ढक्कन लगाना भूल गए थे। रात करीब 10 बजे घर के लोग खाना खाकर सो गए थे। थोड़ी देर बाद जब बच्चे को संभाला तो वह नहीं मिला। आसपास ढूंढने के बाद जब डिग्गी में देखा तो उसमें शव तैरता मिला।

RELATED ARTICLES
01 March 2022 02:57 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com