26 June 2022 04:49 PM

जोग संजोग टाइम्स,
सीकर के रानोली थाना इलाके में गोरिया गांव में शनिवार रात बाइक पर आए बदमाशों ने एक होटल पर फायरिंग की। फायर करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। फायरिंग की घटना होटल के बाहर लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
खेतान होटल संचालक अनिल ने बताया कि करीब 5 दिन पहले सुभाष यादव और उसके कुछ साथी होटल पर खाना खाने के लिए आए थे। जब उनसे पैसे मांगे गए तो उन्होंने धमकी दी और वहां से चले गए। दो-तीन दिन पहले सुभाष अपने कुछ साथियों के साथ होटल पर आया। जिसने तोड़फोड़ की और अनिल के गले से सोने की चेन लूटकर चले गए।
अनिल ने बताया कि शनिवार रात करीब 11:45 बजे सुभाष अपने दो साथियों के साथ बाइक पर फिर आया। उसने एक फायर हवा में किया और दूसरा होटल पर। फायर से होटल का शीशा टूट गया। इस दौरान अनिल काउंटर पर बैठा था। जिससे वह बच गया। अनिल ने बताया कि उसने 2 दिन पहले ही सुभाष और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था, लेकिन पुलिस अभी तक आरोपी को पकड़ नहीं पाई है जिससे उसकी जान का खतरा बना हुआ है। घटना के बाद रानोली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी सुभाष और उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।

RELATED ARTICLES
 
        				30 October 2025 02:43 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com