18 September 2023 11:53 AM

जोग संजोग टाइम्स,
बीकानेर में शनिवार रात एक मकान की दीवार गिरने से 75 वर्षीय बुजुर्ग की जान चली गई. बीकानेर में बारिश के कारण बुजुर्ग अपने जर्जर मकान से बाहर निकल रहा था तभी एक तरफ से दीवार उसके ऊपर गिर गई.* उसकी मौके पर ही जान चली गयी. जानकारी के मुताबिक, तेलीवाड़ा इलाके में रहने वाले 75 वर्षीय गुलाम मोहम्मद बारिश के कारण अपने घर से बाहर निकल रहे थे. तेलीवाड़ा क्षेत्र में मकान जर्जर हालत में था, जिसके गिरने का डर था। दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण बुजुर्ग रात को अपने घर से बाहर निकल रहा था, तभी अचानक दीवार उसके ऊपर गिर गयी. बताया जा रहा है कि वह घर के अंदर से सामान बाहर निकाल रहे थे तभी यह घटना घटी. सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोट लगने से उसकी मौके पर ही जान चली गयी. उन्हें पीबीएमबी अस्पताल भी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर अभी भी मलबा मौजूद है |
अनेक मकान जर्जर
बीकानेर शहर में बारिश के सीजन में मकान गिरने का सिलसिला जारी रहता है। नगर निगम ने कई बार सर्वे भी किया लेकिन मकान खाली करवाने और उन्हें गिराने की कार्रवाई नहीं हो पाई। पिछले दिनों मॉर्डन मार्केट के पास अग्रवाल क्वार्टर में भी एक मकान की छत गिर गई थी।
जोग संजोग टाइम्स,
बीकानेर में शनिवार रात एक मकान की दीवार गिरने से 75 वर्षीय बुजुर्ग की जान चली गई. बीकानेर में बारिश के कारण बुजुर्ग अपने जर्जर मकान से बाहर निकल रहा था तभी एक तरफ से दीवार उसके ऊपर गिर गई.

उसकी मौके पर ही जान चली गयी. जानकारी के मुताबिक, तेलीवाड़ा इलाके में रहने वाले 75 वर्षीय गुलाम मोहम्मद बारिश के कारण अपने घर से बाहर निकल रहे थे. तेलीवाड़ा क्षेत्र में मकान जर्जर हालत में था, जिसके गिरने का डर था। दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण बुजुर्ग रात को अपने घर से बाहर निकल रहा था, तभी अचानक दीवार उसके ऊपर गिर गयी. बताया जा रहा है कि वह घर के अंदर से सामान बाहर निकाल रहे थे तभी यह घटना घटी. सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोट लगने से उसकी मौके पर ही जान चली गयी. उन्हें पीबीएमबी अस्पताल भी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर अभी भी मलबा मौजूद है |
अनेक मकान जर्जर
बीकानेर शहर में बारिश के सीजन में मकान गिरने का सिलसिला जारी रहता है। नगर निगम ने कई बार सर्वे भी किया लेकिन मकान खाली करवाने और उन्हें गिराने की कार्रवाई नहीं हो पाई। पिछले दिनों मॉर्डन मार्केट के पास अग्रवाल क्वार्टर में भी एक मकान की छत गिर गई थी।
RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com