21 August 2022 08:17 PM

जोग संजोग टाइम्स,
जाेधपुर के बाेरानाडा क्षेत्र में अलसुबह एक तेजाब से भरा टैंकर पलट गया। टैंकर में करीब 30 हजार लीटर तेजाब था। तेजाब सड़क पर फैलने से धुंआ उठा और पूरे एरिया में गंध फैल गई। सूचना पर बोरानाडा फायर ब्रिगेड से दो दमकलें मौके पर पहुंची और पानी डाल कर धुंआ कंट्रोल किया। अल सुबह हुए इस हादसे में ग़नीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
बोरानाडा के पेप्सी चौराहे के पास सुबह 5:50 बजे बाड़मेर की ओर से आ रहे तेजाब से भरा टैंकर पलट गया। टैंकर चालक चौराहे से टैंकर को मोड़ रहा था अचानक संतुलन बिगड़ा और टैंकर पलट गया। मौके से चालक सुरक्षित निकल गया। पलटते ही टैंकर का ढक्कन खुल गया और तेजाब सड़क पर फैल गया। जिससे क्षेत्र में इतना धुंआ फैल गया। एक बार कुछ नजर नहीं आया। मौके से फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। क्षेत्र में दहशत फैल गई। बोरानाडा से पाल रोड तक तेजाब की बदबू फैल गई।
टेंकर पलटते ही ढक्कन खुल गया और तेजाब सड़क पर गिर गया।

लोगों की आंखों में जलन होने लगी। फायर इंचार्ज हेतराम ने बताया कि बोरानाडा फायर स्टेशन से दो दमकलें मौके पर पहुंची और एक घंटे तक पानी डालने के बाद धुंआ व बदबू बंद हुई। तेजाब गिरने से इतना धुंआ हो गया कि नजदीक पहुंच कर पानी डालना भी मुश्किल हो गया। ग़नीमत यह रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बता दे कि बाड़मेर हाईवे पर पिछले तीन महीने में करीब 15 टैंकर पलट चुके है।

RELATED ARTICLES
13 November 2022 02:53 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com