15 October 2021 08:41 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर ।धौलपुर के बसेड़ी थाना क्षेत्र में पार्वती नदी में डूबने से एक ही परिवार के 5 युवकों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई भी हैं। पांचों आगरा के भवनपुरा गांव के रहने वाले थे। शुक्रवार को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने आए थे। करीब 3 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शवों को बाहर निकाला गया। आगरा पुलिस और परिजनों के आने के बाद शव सौंपे गए।
बैंलेस बिगड़ने पर डूबे
एसपी ने बताया कि शुक्रवार दशहरे पर चंबल और पार्वती नदी पर मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जित करने के लिए लोग आ रहे थे। मौके पर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया था। इस दौरान बॉर्डर पर जगनेर थाना क्षेत्र के भुवनपुरा गांव के लोग पार्वती नदी पर आए। गांव के चार युवक माता की मूर्ति लेकर पानी में उतर गए। मूर्ति का वजन ज्यादा होने के कारण चारों का बैंलेस बिगड़ गया। पैर फिसला और डूब गए।
3 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद शव निकाले
युवकों के साथ आए गांव वालों ने चारों को डूबता देख शोर मचाया। गश्त कर रहे पुलिस दल ने गोताखोरों को बुलाया। पहले राजेश और सत्यपाल के शव बाहर निकाले गए। इसके बाद रणवीर, घनश्याम और कृष्णा की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव भी बाहर निकाले गए। मृतकों की पहचान उनके साथ आए गांव वालों ने की। धौलपुर पुलिस ने आगरा पुलिस को सूचना दी है। जिसके बाद परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम करवाकर शव सौंपे गए।

RELATED ARTICLES
23 August 2023 12:28 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com