08 June 2021 08:49 AM

बीकानेर। हैकर्स के हौंसले इतने बुलंद हो गए कि वे अब पुलिसवालों को अपना निशाना बना रहे है । डीवाईएसपी के बाद अब बीकानेर का एक थानेदार फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी करने वाली गैंग की चपेट में आ गया है। जयनारायण व्यास कॉलोनी थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज की फर्जी फेसबुक आईडी से आज लोगों को रिक्वेस्ट पहुंचने लगी। बात भारद्वाज तक पहुंची तो उन्होंने अपनी आईडी से इस संदर्भ की जानकारी पोस्ट की। कुछ फेसबुक मित्रों से फर्जी फेसबुक आईडी के खिलाफ फेसबुक रिपोर्ट की गई। हालांकि अभी तक किसी के ठगे जाने की सूचना नहीं मिली है। कुछ दिनों पहले डीवाईएसपी देवानंद की फर्जी फेसबुक आईडी बना ली गई थी। देवानंद खाजूवाला सीओ रहे हैं, हाल ही में उनका तबादला हनुमानगढ़ जिले में हुआ।

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
28 December 2022 05:23 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com